फोटो-36-गाजीपुर में पावर हाउस के सामने पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे के औगासी रोड पावर हाउस के सामने शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़त के बाद डस्ट भरा ट्रक पलट गया। ट्रक चालक राहुल ने बताया कि चित्रकूट से डस्ट लेकर अमेठी जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
फोटो-36-गाजीपुर में पावर हाउस के सामने पलटा पड़ा ट्रक। संवाद