फोटो-33-रामपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
औंग। औंग थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बच गए। कार का गेट न खुलने की वजह से सभी सवार कार में ही फंस गए। औंग थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज पुलिस टीम के साथ पहुंचे और इलाकाई लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों का कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार में था। ट्रक सवार मौके से भाग निकाला।
फोटो-33-रामपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद