फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्र को कुचलने के बाद 20 मीटर घसीट ले गया ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। बांदा कानपुर हाईवे पर ट्रक ने कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को गुरुवार सुबह कुचल दिया। हादसे के बाद शव को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव कर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों को समझाकर करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। ललौली थाना के नसीरखानी मोहल्ला निवासी याकूब खान का बेटा अरशद खान (8) कस्बे से कोचिंग पढ़कर सुबह करीब साढ़े आठ बजे पैदल घर लौट रहा था। नसीरखानी मोहल्ले में सरायं के पास सड़क पार करते समय बांदा से ललौली की ओर आ रहे खाली ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक में फंसे छात्र को करीब 20 मीटर तक घसीटते चला गया। यह देखकर भीड़ पहुंची। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई कर पुलिस को सौंपा। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव कर हाईवे पर जाम लगा दिया। अपराध निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने परिवार को मुुआवजा दिलाने और चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों को समझाकर पुलिस ने करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल करवाया। एक ओर बांदा चिल्ला और दूसरी तरफ बहुआ तक वाहनों की लाइनें लगीं। मृतक छात्र मदरसा अलहेरा ललौली में कक्षा दो में पढ़ता था। बेटे की मौत से मां ताहिरा बानो और पिता याकूब खान बेहाल है। मृतक अपने दो भाइयों जीशान (5), शाद मोहम्मद(3) से बड़ा था। अपराध निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक राजकुमार को पकड़ा है। चालक अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरायं मनोधर गांव निवासी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
तिंदवारी हाईवे बंद होने से बढ़े चिल्ला मार्ग पर वाहन
हादसे के पीछे ग्रामीण इन दिनों बस्ती के बीच से गुजरे हाईवे पर वाहनों का अत्यधिक आवागमन मान रहे हैं। दरअसल बहुआ-तिंदवारी मार्ग में दतौली यमुना पुल करीब एक माह से मरम्मत के चलते बंद है। इसी वजह से वाहनों को बहुआ से रूट डायवर्जन किया जा रहा है। ललौली मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन आम दिनों से बढ़कर तीन गुना हो गया है। अक्सर जाम लगा रहता है। अधिकांश हादसे होते रहते हैं। इलाकाई लोगों को रोड पर आना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगर के टुकड़े के जनाजे में हर आंख हुई नम
बहुआ। बेकाबू ट्रक से कुचले अरशद खान (8) का शव गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। जनाजे में आसपास गांव के लोग शामिल होने पहुंचे। गमगीन माहौल में शव को मोहल्ले के ही नसीरखानी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। पोस्टमार्टम से शाम को छात्र अरशद खान का शव घर पहुंचा। शव से लिपट कर छोटा भाई जीशान और शाद मोहम्मद रोने बिलखने लगे। अम्मी ताहिरा बानो शव को उठाने से रोकने लगी। बुजुर्ग बाबा अलीबहादुर खान और दादी अजीजन अरशद को जिगर का टुकड़ा बताकर रोती बिलखती दिखी। सभी उसकी बचपन की यादें और आदतों को याद कर रोते दिखे। जनाजे में शामिल हजारों लोगों की आंखे नम दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें