फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्रद्घालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
25- एंबुलेंस में घायलों का इलाज करते कर्मी।
विज्ञापन


- लखनऊ के निगोह का रहने वाला है परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह श्रद्घालुओं से भरी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई। चालक समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से दो गंभीर घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया। करीब आधे घंटे तक हाईवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा।
लखनऊ निगोहा थाना क्षेत्र मस्तीपुर गांव निवासी राघव उर्फ छोटू (25), पिता विनय (50), मां रामकली (45), पड़ोसी सर्वेश द्विवेदी (45) और चालक निर्मल (30) के साथ मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गया था। श्रद्घालु दर्शन के बाद घर लौट रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर चौराहे के ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा देेखकर राहगीर मौके पर पहुंचे। कार में सभी को फंसा देखकर पुलिस और 108 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक सूबेदार और ईएमटी मुहर्रम ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅक्टर ने राघव उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सर्वेश और रामकली को कानपुर हैलट रेफर किया। कार चालक निर्मल और विनय की हालत डाॅक्टरों ने खतरे से बाहर बताई। वह घायलों के साथ कानपुर चले गए। पुलिस ने कार और ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कराया। वाहनों को हटवाने के दौरान करीब आधे घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें