फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कर्ज से परेशान ग्राहक सेवा संचालक ने दी जान

Tue, 13 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कर्ज से परेशान ग्राहक सेवा संचालक ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंगचौली खुर्द निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पुनीत त्रिपाठी (42) सुबह घर से निकला था। कई घंटे बाद घर नहीं पहुंचा। परिजन करीब 10 बजे खोजते हुए 100 मीटर दूर दूसरे पुराने बंद पड़े घर पहुंचे। वहां पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से प्रवीण का लटकता शव देखा। घटना से परिवार में कोहराम गया। मृतक की पत्नी कामिनी ने बताया कि बीते दो साल में दो हार्वेस्टर, तीन ट्रैक्टर व भूसा कतराई मशीन पति ने क्षेत्रीय लोगों से उधार रुपये लेकर खरीदा था। पति कर्जा नहीं चुका पा रहे थे।
विज्ञापन

इसी वजह से मानसिक तनाव में रहते थे। घर से पति रात को भी पुराने घर गए थे। उसे कुछ असहज लगा था। वह पीछा करते पहुंच गई थी। पति घर लौटे थे। मृतक प्रवीण के बड़े भाई महेश त्रिपाठी का पुराने घर के बगल में आवास है। उन्हें भी घटना की भनक तक नहीं लगी। मृतक प्रवीण छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे एक दो साल और दूसरी दो माह की दो बेटियों को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें