फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति के शराब पीने के आदत से परेशान पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के हरीपुरवा निवासी पातीराम की शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरैंया निवासी सुधीर की पुत्री निशा (22) के साथ वर्ष 2018 में हुई थी। मंगलवार रात संदिग्ध हालात में निशा की तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां सुधा का कहना है पातीराम शराब पीने का आदी है। इससे परेशान होकर निशा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। निशा के दो बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें