आला अधिकारियों के तबादले को लेकर तीसरे दिन भी विभिन्न संगठनों के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। चौक चौराहे पर जनसभा कर लोगों ने आक्रोश जताया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा अन्य व्यापारियों के साथ नहर कालोनी परिसर में धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि जब तक तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण स्थगित नहीं हो जाता विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में राधेश्याम हयारण, मनोज रस्तोगी, धर्मेंद्र साहू, ओम प्रकाश साहू, गिरजा शंकर सोनी, चंदन सिंह चौहान, मुकेश सोनी, गोपाल गुप्ता, हाजी इम्तियाज, राकेश, अरुण जायसवाल, नारायण गुप्ता, मनोज सोनी, धनंजय मिश्र, मनीष गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, श्रवण कुमार दीक्षित, सुधा मौर्या, उर्मिला लोधी, अनीता देवी, मिथलेश देवी, कुमार देवेंद्र, संदीप सिन्हा, राजेश वर्मा, अनिल वर्मा, संदीप श्रीवास्तव आदि रहे। उधर भूतपूर्व सैनिक उत्थान के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी और जागृति तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में वाहन जुलूस निकाला गया। वाहन जुलूस आईटीआई रोड से होकर शहर में घूमा और शासन से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के स्थानांतरण स्थगित करने की मांग की।