विजयीपुर बीडीओ गोपीनाथ पाठक का तबादला फिर रुका संवाद न्यूज़ एजेंसी किशनपुर। लगातार अपने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चर्चा में रहने वाले खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक का तबादला फिर रुक गया है। प्रमुख सचिव ने आदेश कर इनका बांदा जनपद के लिए हुआ तबादला निरस्त कर दिया है। माना जा रहा है कि यह विजयीपुर के खंड विकास अधिकारी बने रहेंगे। बता दें कि इससे पहले तीन बार बीडीओ गोपीनाथ पाठक का कार्यक्षेत्र जिले में बदला गया लेकिन हर बार आदेश निरस्त कर इन्हें विजयीपुर का ही चार्ज दिया जाता रहा है।