फतेहपुर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। तीन निरीक्षक और 98 उपनिरीक्षकों समेत कुल 101 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन से निरीक्षक कांति सिंह को प्रभारी फील्ड यूनिट पूर्वी बनाया गया। राधानगर के अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को हुसैनगंज और हुसैनगंज के राकेश कुमार को राधानगर थाने भेजा गया। कई उपनिरीक्षकों को नई चौकी और थानों की जिम्मेदारी मिली है। उत्कर्ष कुमार सिंह मुराइनटोला चौकी प्रभारी बने, जबकि अविनाश यादव जाफरगंज गए। जितेंद्र दुबे, अशोक कुमार सिंह, रमेश कुमार राय और सौरभ कुमार पांडेय को भी विभिन्न चौकियों का प्रभार मिला। अनिल कुमार सिंह समेत कई उपनिरीक्षकों को यूपी-112 भेजा गया। विपिन कुमार यादव पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए।