फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगा रहा लाइनमैन करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षपालपुर। शट डाउन होने के बावजूद खंभे पर ट्रांसफार्मर चढ़ा रहे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। उसे नजदीक के अस्पताल से फतेहपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कनपुरवा उपकेंद्र से संचालित कोट फीडर के नसीरपुर गांव में रामलाल के निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुुंक गया था।
इसकी शिकायत पर मंगलवार को दूसरा ट्रांसफार्मर आया तो लाइनमैन शिवराम निवासी नगदिनपुर उसे बांधने के लिए खंभे पर चढ़ा रहा था।
उसने बिजली उपकेंद्र फोन करके शट डाउन ले रखा था। ट्रांसफार्मर बनाते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
इससे वह झुलस गया और नीचे गिर गया। उसके साथी शिवराम को लेकर अस्पताल पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को सूचित किया।
जेई आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि शट डाउन के बावजूद लाइन कैसे शुरू हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें