फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेनें फुल, होली में घर पहुंचने का संकट

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली करीब आते ही ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, पंजाब आने-जाने वाली ट्रेनों में है। वेटिंग भी इतनी लंबी है कि कंफर्म होने की उम्मीद नजर नहीं आती है। जनपद के लोग सबसे ज्यादा दिल्ली में हैं। कुछ पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में भी हैं। पढ़ाई और रोजगार के सिलसिले में कुछ स्थानीय लोग दिल्ली में भी रहते हैं। इन लोगों के लिए रेलमार्ग ही एक मात्र विकल्प है, लेकिन इसमें आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। स्टापेज वाली ट्रेनों में सात मार्च तक के आरक्षण नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रिजर्वेशन काउंटर पर होली पर्व को लेकर घर पहुंचने वाले लोगों की अधिकतर भीड़ लगी रहती है। फतेहपुर स्टेशन पर सभी स्टापेज वाली ट्रेनों में सीटें भर गई हैं। वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों में रीवां एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कालका, मुरी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में एक मार्च से सात मार्च तक कोई भी सीट खाली नहीं है।
रीवां एक्सप्रेस में एक से चार तक 150 से 200 तक की वेटिंग चल रही है। जबकि, पांच से सात मार्च तक की वेटिंग बढ़कर 250 से 350 तक है। प्रयागराज एक्सप्रेस में दो से चार मार्च तक वेटिंग 100 से 135 है तो पांच से सात मार्च तक 150 से 200 तक वेटिंग चल रही है। इन ट्रेनों में टिकट कंफर्म होना मुश्किल है। यही हाल कालका एक्सप्रेस का भी है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना से आने वाली मुरी एक्सप्रेस में औसतन 200 वेटिंग है, जिसमें यात्रियों को त्योहार मनाने के लिए घर आना है तो ट्रेन में सीट मिलना संभव नहीं है। होली बाद लौटने में भी दिक्कत आएगी। सभी ट्रेनें अभी से फुल हैं। स्टेशन अधीक्षक एमएस मिश्रा का कहा है कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें