फोटो-06-डंपर के ऊपर टूटा पड़ा नीम का पेड़। संवाद
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मौहारी मेड़ के समीप शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से नीम का पेड़ गिर गया। इससे डंपर भी पेड़ के नीचे दब गया। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। ललौली थाना क्षेत्र के शाह निवासी शाह निवासी राजकुमार (40) डंपर से गिट्टी लेकर मौहारी जा रहे थे। डंपर मौहारी मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे आवागमन बाधित रहा।