फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त न होने से लगता जाम

Tue, 26 May 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्राइवेट बसों, टेंपो का कोई स्टैंड नहीं है। ऐसे में जाम की समस्या बनी रहती है। राजकीय परिवहन बसों का संचालन स्टैंड से होकर सड़कों से हो रहा है। जिससे जाम लग जाता है। व्यापारियों ने पार्किंग स्थल बनाने, चौक में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रेम दत्त उमराव, अभिषेक रायजादा, सेराज अहमद, राजीव मेहरोत्रा, जैद अहमद, अनिल वर्मा, मुकेश सोनी, चंदन सिंह, मनोज साहू, माधुरी साहू, रंजना कक्कड़ आदि रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद निरंजन ज्योति को मांग पत्र देकर सैनिक स्कूल के स्थापना की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें