बहुआ। कस्बे में मौरंग लदा ट्रक बिगड़ने से बहुआ-ललौली मार्ग 13 घंटे जाम रहा।
जर्जर बहुआ ललौली मार्ग में गुरुवार रात आठ बजे मौरंग लदा ट्रक बहुआ उपकेंद्र के पास फुटपाथ में फंस गया। चालक ने ट्रक निकालने की कोशिश की, तो कमानी और एक्सल टूट गया। बगल से निकल रहा दूसरा ट्रक भी बिगड़ने से वहीं खड़ा हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसें और अन्य सवारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चालकों ने रात में ही मिस्त्री बुलाकर बिगड़े ट्रक को ठीक कराकर हटाया। लेकिन जाम इतना लंबा था कि शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। ट्रक फंसने से बहुआ ललौली मार्ग में बंधवा तक करीब आठ किमी लंबा जाम लगा रहा। फतेहपुर से ललौली जाने वाले चालक अपने वाहन मुत्तौर से कोर्राकनक मार्ग से ललौली होकर बांदा जनपद को निकले।