फोटो-11-मंत्री अजीत पाल को ज्ञापन देते व्यापारी। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। जनपद में हो रहे व्यापारी उत्पीड़न मामले को लेकर बुधवार को आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट संगठन के व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने आरोप लगाया कि आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति और उनके कथित निजी सचिव अरविंद भदौरिया ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की है। ऐसे में कथित पीएस के खिलाफ जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। मंत्री ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है. इस मौके पर अभय गुप्ता, बबला सोनी, नीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, आर्यन तिवारी संजय चौरसिया मौजूद रहे।