चांदपुर थाना क्षेत्र के भद्दूपुर गांव निवासी अविनाश पटेल (45) ट्रैक्टर से शुक्रवार रात सरहन के पास लगे कोल्हू में गन्ना डालने गया था। वहां से वापस लौटते समय ट्रैक्टर पड़री मोड़ के पास अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।
शनिवार की सुबह इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई। मृतक के परिवार में पत्नी रेनू देवी, पुत्र विकास और अमन हैं।
परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन ने बताया कि उनको घटना के बाबत किसी ने सूचना नहीं दी है।