फतेहपुर। शहर के तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की 212 सीटें नहीं भर पाईं। चार बार काउंसलिंग के बावजूद पर्याप्त अभ्यर्थी प्रवेश लेने नहीं पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र की दो को मिलाकर जिले की कुल पांच आईटीआई में 339 सीटें खाली रह गई हैं।
नोडल आईटीआई फतेहपुर में कुल 628 सीटें हैं। इनके सापेक्ष 520 सीटों पर युवाओं ने प्रवेश लिया है, जबकि 108 सीटें खाली रह गई हैं। सिविल लाइन आईटीआई (चर्म विद्यालय) में कुल 40 सीटें हैं।
इसमें 27 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। 13 सीटें खाली रह गई हैं। इसी तरह नोडल आईटीआई परिसर में संचालित जहानाबाद आईटीआई में 396 सीटें हैं। इनके सापेक्ष 305 सीटों में ही प्रवेश हो पाए हैं और 91 सीटें रिक्त रह गई हैं।
इनके अलावा खागा आईटीआई में 376 सीटें हैं। इनके सापेक्ष 305 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है और 71 सीटें खाली रह गई हैं। बिंदकी आईटीआई में कुल 503 सीटें हैं। इसमें 447 सीटें भर पाई हैं और 56 सीटें खाली रह गई हैं।
जिले में कुल पांच आईटीआई संचालित हैं। इनमें कुल 1943 सीटें हैं और 1604 सीटें भर पाई हैं और 339 सीटें खाली रह गई हैं। नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सभी आईटीआई में प्रमुख ट्रेडों की सीटें भर गई हैं। कुछ ट्रेड ऐसे हैं, जिनको अभ्यर्थी बहुत पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन ट्रेडों की सीटें खाली रह गई हैं। स