फतेहपुर। टीबी अस्पताल के पास रेडक्रॉस भवन का लोकार्पण करने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को आएंगे। इसको लेकर सूचना विभाग की ओर से प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया गया है। वह दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से मुरादीपुर उतरेंगे, वहां से रेडक्रॉस भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह आईटीआई सड़क स्थित निजी स्कूल का शुभारंभ करेंगे। संवाद