टुडे-इन-सिटी फतेहपुर
स्थापना दिवस आदर्श व्यापार मंडल की ओर से बांके बिहारी मंदिर में फतेहपुर जिला स्थापना दिवस पर केक काटा जाएगा दोपहर 12 बजे।
शहर के पटेल नगर चौराहे पर जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर केक काटा जाएगा दोपहर 12 बजे।
युवा विकास समिति की ओर से फतेहपुर जिले के स्थापना दिवस पर अल्लीपुर में बच्चों के साथ केक काटा जाएगा अपराह्न तीन बजे।
ज्ञापन
राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दोपहर 12 बजे।
रामलीला
औंग के शिवराजपुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम शाम छह बजे से।
असोथर कस्बे में श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे से।