फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए इकट्ठा की सामग्री

Sun, 03 May 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए नगरीय विकास समिति ने शनिवार को शहर में राहत सामग्री इकट्ठा की। समिति की इस पहल पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चंदे से एकत्रित सामग्री प्रशासन के मार्फत नेपाल भेजी जाएगी। पदाधिकारियों ने शनिवार को पालिका चौराहा से लेकर पत्थर कटा चौराहा, सिविल लाइंस आदि मुहल्लों में घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा किया। इसमें खाद्य सामग्री, कपड़े आदि की व्यवस्था की गई। समिति के सचिव हाजी रजा ने बताया कि नेपाल में भूकंप से सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। भारी संख्या में जन हानि हुई है। भूकंप से बचे लोगों के सामने खाना से लेकर कपड़ों तक समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में नेपाल के नागरिकों की मदद को हम सबको आगे आना चाहिए। डीएम राकेश कुमार के माध्यम से बिस्कुट, लाई, कपड़ा, विस्तर और दवाइयां भेजी जाएंगी। इस मौके में विनय तिवारी, रज्जू सविता, दुर्गापुरी बाल्मीकि, गोपाल रास्तोगी, शादाब, आसिफ, प्रभात पटेल, दीपक डब्लू, केशचंद्र मौर्या, पुष्पराज पटेल, हुमांयू, राहत, दीपू मिश्रा, भोले नवाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें