फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीमारी से तंग बुजुर्ग ने चाकू से गला रेतकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। बीमारी से तंग बुजुर्ग ने बुधवार रात खुद का चाकू से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह परिजनों ने कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची तो बुजुर्ग की पत्नी ने किसी भी कार्रवाई से मना किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मियांटोला निवासी लल्लू पठान (60) बीते 10 साल से पेट और पीठ में पस पड़ने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। बेडरेस्ट के दौरान पेट और पीठ में सड़न पैदा हो गई थी। बेटे मोहसिन ने बताया कि परिवार के लोग रात को सो गए। करीब रात 12 बजे के आसपास पिता ने बीमारी से परेशान होकर घरेलू चाकू से खुद का गला काट लिया।
चीख सुनकर पहुंचे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को दफना कर दिया। शव सुबह कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। कुछ लोगों ने हत्या की खबर फैला दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की पत्नी बानो व बेटे से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पत्नी की ओर से आत्महत्या करना बताया गया है। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें