फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बीमारी से तंग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में बीमारी से तंग महिला ने रविवार रात कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों की खोजबीन में सोमवार सुबह महिला का शव कुएं में उतराता देखा गया।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी रामनरेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी चित्ररेखा काफी दिनों से बीमारी से ग्रसित थी। इलाज के बाद भी महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। इलाज कौशांबी जिला मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। चित्ररेखा रविवार रात खाने के बाद दरवाजे पर लेटी थी। वह देर रात घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। शव का अंतिम संस्कार किया है। पति ने बताया कि पत्नी का ऑपरेशन सफल नहीं हुआ था। वह बीमार रहती थी। बीमारी के तनाव में कुएं में कूदी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें