फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा टाइम पास : एडीआरएम

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन में हो रहे आधुनिकीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम(इंफ्रा) ने निर्माण कार्य देख कर नाराजगी जताई। कहा कि सब टाइम पास हो रहा। एक नंबर प्लेटफॉर्म के बाहर मौजूद सर्कुलेटिंग एरिया को देखकर वह नाखुश हुए। उन्होंने एक नंबर प्लेटफॉर्म भवन का तुरंत रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य को तेज गति से लक्ष्य सीमा में पूर्ण करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य को हरी झंडी मिली। अगस्त में गति शक्ति यूनिट ने कार्य शुरू किया। अभी तक स्टेशन में चौथे प्लेटफॉर्म, दूसरे प्रवेश द्वार, बाउंड्रीवाल सहित कई मरम्मत कार्य हो चुके हैं। वहीं ग्रीन बेल्ट, सर्कुलेंटिंग एरिया सहित कई निर्माण कार्य शेष हैं। ये सभी कार्य पूरे करने की समय-सीमा मार्च है। शनिवार सुबह उत्तर मध्य रेलवे के एडीआरएम नवीन प्रकाश ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
एक नंबर प्लेटफॉर्म भवन में खिड़की और दरवाजों का सही क्रम न होेने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों-कर्मचारियों और ठेकेदार से सवाल किए। कार्य की धीमी गति होने पर उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि तय सीमा में निर्माण कार्य कैसे पूर्ण होगा, कहा कि सब टाइम पास हो रहा है। एक नंबर प्लेटफॉर्म भवन का प्लास्टर उखड़ा होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी होने पर एतराज किया। प्लेटफॉर्म के बाहर बने रेलवे कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान गति शक्ति यूनिट प्रभारी मो. वाहिद, स्टेशन अधीक्षक एमएस मिश्रा, आरपीएफ कमांडेंट एके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें