फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टायल्स कारीगर को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 28 Jan 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टायल्स कारीगर को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

- काम के रुपये मांगने की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। टायल्स कारीगर को काम के बाद रुपये मांगने पर बंधक बनाकर पीटा। मामले में कोर्ट के आदेश पर चांदपुर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में गृहस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बकेवर थाने के देवमई निवासी राजेंद्र पासवान उर्फ पिंटू टायल्स कारीगर है। उसने बताया कि चांदपुर थाने के अमौली निवासी विकास सिंह सचान के घर में टायल्स-पत्थर लगाने का काम किया था। काम का 26 हजार रुपया हुआ। टायल्स सही से नहीं लगाने का आरोप लगाया। धीरे-धीरे 16 हजार 600 रुपये दिए। बाकी रुपये मांगने पर बंधक बनाकर मारापीटा। जातिसूचक शब्द बोले। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

उधारी मांगने पर पीटा
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के काशी का पुरवा निवासी अवधेश यादव ने अंशू पाल के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उधारी मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजे के साथ एक गिरफ्तार
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने गांजा के साथ रामसुमेर पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी राधानगर के केशवपुर गांव निवासी है। आरोपी को पुलिस ने जख्नी के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें