फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ज्वैलर्स के घर से चोरी में टाइल्स कारीगर गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे का तार हटाकर चोरी की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में ज्वैलर्स के घर सोने के जेवरात चोरी में टाइल्स कारीगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार हटाकर चोरी की थी। आरोपी से जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अमौली कस्बा निवासी विकास सिंह के घर में ही सराफे की दुकान है। दुकान से करीब चार लाख कीमत के जेवरात 19 अगस्त को चोरी हो गए थे। सराफा दुकानदार ने घर में टाइल्स लगाने आए कारीगर पिंटू पासवान पर शक जताया था। जांच में जुटी पुलिस ने टाइल्स मिस्त्री के बकेवर थानांतर्गत देवमई स्थित घर में छापामारी की। आरोपी के सामान व कपड़ों में छिपाकर रखे चोरी के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने दो कंगन, पांच नाक की कील, दो बाली बरामद की है। बाकी जेवरात आरोपी ने बेचना कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें