फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांव के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र एक गांव में तीन युवकों पर पड़ाेसी महिला से गैंगरेप करने का आरोप है। पूर्व में भी रंजिश के चलते आरोपियाें ने महिला से अभद्रता की थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ललौली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को रंजिश के चलते पड़ोस के तीन युवकों ने उसके पड़वा की पूंछ काट ली थी। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया था। इस घटना से आरोपी आगबबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर को महिला खेतों में चारा काटने गई तो तीनाें आरोपियों ने उसे वहां दबोच लिया और उसके कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ की। साथ ही उसके मुंह मे कपड़ा ठूसकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता बदहवास हो गई। उधर आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज हुआ। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें