बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मोहल्लों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली के ललौली रोड नई कॉलोनी निवासी बसंतलाल (62) ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जहर खा लिया। डॉक्टर ने सीएचसी से उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग बसंतलाल लंबे समय से बीमार थे। उधर, सेलावन गांव निवासी ओमी देवी (22) पत्नी रिंकू ने जहर खा लिया। तेंदुली निवासी गोल्डी देवी (22) पत्नी रामकिशोर ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया।