फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कपड़े की गोदाम में सेंध लगाकर तीन लाख की चोरी

Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। सेंध लगाकर कपड़े के गोदाम से तीन लाख चोरों ने माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हुसैनगंज कस्बा निवासी अमित गुप्ता की चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। वह सुबह दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक टूटी पड़ी थी। गोदाम के पीछे सेंध लगी थी। कपड़े और सामान बिखरा था। अमित ने बताया कि चोर साड़ी, सूट, कोट,पैंट समेत अन्य तीन लाख कीमत के कपड़े चुरा ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। एसएसआई अरुण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें