फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: त्योहार पर हादसों में तीन की गई जान

Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24- फाइल फोटो नितिन
विज्ञापन

फोटो 25- नितिन के रोते बिलखते परिजन
फोटो 16- फाइल फोटो रामविशाल
फोटो 29- ट्रक चालक बिंदेलाल की मौत से बेहाल परिजन
-

- गाजीपुर, सदर कोतवाली, हुसैनगंज में हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तीन स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों से आषाढ़ी और गुरुपूर्णिमा पर्व मना रहे परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी लखन का पुत्र नितिन (18) कस्बे में परचून की दुकान से त्योहार का सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। दरौली मोड़ के पास औगासी की ओर आ रही बस के चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और बस समेत भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर ही युवक को मृत पाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे से मां मालती देवी, छोटे भाई छोटू हाल बेहाल है। बस का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

इधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांडा निवासी किसान राम विशाल (55) साइकिल से रविवार शाम शहर त्योहार का सामान लेने आया था। पक्का तालाब से सामान लेकर लौट रहा था। लखनऊ बाईपास एफसीआई गोदाम के पास पहुंचा। उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक राजेश पर मुकदमा दर्ज किया है। वीरेंद्र ने बताया कि पिता बाजार से त्योहार का सामान लेकर घर आ रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक का नाम पता एफसीआई गोदाम के रजिस्टर से लगाया है। दरअसल चालक ट्रक लेकर गोदाम से निकला था। इसके आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जगतपुर आदिल बाबूगंज निवासी बिंदेलाल (35) ट्रक चालक था। वह त्योहार पर दोपहर को शहर में ट्रक खड़ा कर पड़ोसी रामू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सवार थाना क्षेत्र के कढ़ीवा नहर पुलिया के पास पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक चालक बिंदेलाल को मौके पर मृत पाया। पीछे बैठे घायल रामू को जिला अस्पताल भेजा। मृतक अपने पीछे बेटी लक्ष्मी (6), अलका (4), आयुष (3) और आशीष (1) को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी रेखा बेहाल है। हादसा करने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
-



बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार घायल
फतेहपुर।कल्यानपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी वीरेंद्र साइकिल से रेवाड़ी गया था। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। संवाद



-

ब्रेकर में बाइक उछलने से सवार घायल

बहुआ। ब्रेकर में बाइक उछलने से सवार युवक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां निवासी विमल विश्वकर्मा (40) बाइक से सिधांव जा रहा था। ललौली थाने के बहुआ जवाहरनगर मोहल्ले के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को पीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। संवाद


-



फोटो-20 -आधारपुर गांव के सामने पलटा डंपर

कोयला लदा डंपर घर से घुसने के बाद पलटा
- डंपर की चपेट में आने से भैंस पड़वा की मौत, घर क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा एक कोयला लदा डंपर रविवार रात करीब ढाई बजे सड़क किनारे एक घर से जा टकराया। अनियंत्रित डंपर हादसे के बाद पलट गया। घर के बाहर बंधी एक भैंस व पड़वा की डंपर के नीचे दबने से मौत हो गई। तीन भैंस घायल हो गई। घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी सुरेश लोधी का हाईवे किनारे घर है। डंपर सुरेश के घर में टकराने के बाद पलटा है। तेज आवाज से परिवार और ग्रामीणों की नींद खुली। लोग दौड़कर पहुंचे। डंपर की चपेट में आने से सुरेश की एक भैंस, रामरतन की दो भैंस घायल हो गई। सुरेश की एक अन्य भैंस, लल्लू के एक पड़वा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक, खलासी को सीएचसी भेजा। उन्हें मामूली चोट आई। डंपर को क्रेन व हाइड्रा से सीधा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें