फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में बच्चा समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी दिलीप का सात वर्षीय पुत्र कुलदीप दोपहर को रोड पार कर रहा था। चार पहिया वाहन की टक्कर से बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर पांच तमरहती निवासी टीटू सोनकर बाइक से मेला मैदान की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार एक घर के टीनशेड में टकराने से घायल हो गया। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार कंश्मीरी निवासी मोहित प्रजापति ढाबा कर्मचारी है। वह ड्यूटी से घर जा रहा था। गोपालपुर मोड़ के पास जहानाबाद से बकेवर आ रही पिकअप की टक्कर से मोहित घायल हो गया।
विज्ञापन



जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ी
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी सुरेश की पत्नी रेखा देवी ने घरेलू विवाद पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें