फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने शुक्रवार शाम मानसिक बीमार युवक को टक्कर मार दी। दोनों रोड पर गिरने से घायल हुए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसी दौरान ट्रक भी पहुंचा। ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हो गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल किसी नर्सिंग होम में गए हैं। पता लगाया जा रहा है।