फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र में गौरा चुरियारा नहर के पास शुक्रवार रात बाइकों टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद थाना क्षेत्र के गणपतपुर निवासी संदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। उधर दूसरी बाइक के सवार रायबरेली के अमन और रत्नेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।