फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब और डीजल चोरी मामले में दो परिचालक समेत तीन बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिवहन निगम ने बस अड्डे परिसर में बस के अंदर शराब पी रहे दो संविदा परिचालकों को बर्खास्त किया। डीजल चोरी के आरोप में एक चालक की संविदा समाप्त की। आरोपी चालक पर 80 लीटर डीजल हेरफेर करने का आरोप है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी की रात को बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। एक बस के अंदर कलक्टरगंज निवासी संविदा परिचालक अंकित सिंह और रायबरेली जिले के गांव भदोखर, रघुनाथपुर निवासी संविदा परिचालक राहुल विश्वकर्मा बैठकर शराब पी रहे थे। मौके पर शराब की बोतल और गिलास भी मिले। उन्होंने मौके का वीडियो बना कर दोनों परिचालकों से स्पष्टीकरण मांगा। इस पर परिचालकों ने शराब पीने की बात स्वीकारी। वहीं जिले के गांव उधन्नापुर निवासी चालक शमीम खां 24 अक्तूबर 2023 को बस लेकर गौती मार्ग गया था। वापसी में 25 लीटर डीजल गायब होने का मामला सामने आया। दोबारा आठ जनवरी को वह फिर से बस लेकर गए और वापसी में 55 लीटर चोरी होने का मामला सामने आया। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि बस गौती में खड़ी थी। वहां किसी ने बस से डीजल चोरी कर किया। एआरएम ने कहा कि बस की पूरी जिम्मेदारी चालक की है। एक चालक और दो परिचालकों को बर्खास्त कर उनकी संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें