फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूल से घर निकले तीन बच्चे लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। थाना चांदपुर के गौरा में बुधवार को एक मांटेसरी स्कूल से नाबालिग तीन बच्चों के घर न पहुंचने पर परिजन और पुलिस खोजबीन में लगे हैं। गौरा के बगल में भद्दूपुर निवासी गुलशेर के दो पुत्र आबिद (6), असद (7) और आवाजीपुर निवासी रिश्तेदार रफीक का पुत्र हुसैन बुधवार को स्कूल गए थे। स्कूल से छूटने के बाद वापस घर नहीं पहुंचे। परिजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। देर शाम थाना में सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि परिजन ने बच्चों के गुमशुदा होने की सूचना दी है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें