फोटो-31-हुसैनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने दो स्कूलों से चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हुसैनगंज अहमदपुर भिटौरा विद्यालय से 26 अगस्त को चोरी हुई थी। एक सितंबर को जगतपुर गाड़ा प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कस्बे से शुक्रवार को चोरी में आरोपी मानपुर गांव निवासी गुड्डू नट, सलमान नट, गौराकलां निवासी पवन कुमार उर्फ झूरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)