फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी के पैसे, बाइक, तमंचा समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को लूट के माल के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल, 1420 रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने अमित पासवान (19) निवासी रूसी, राज (19) व शिवम उर्फ काकू (19) निवासी ग्राम अवसेरीखेड़ा को गांव देवमई के कचरा घर के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास दो तमंचा, चार कारतूस, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल व 1420 रुपये भी बरामद हुए है। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धाराओं के साथ व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांती सिंह, शशिकांत सरोज, दूधनाथ पाल, गोविंद सोनकर, रविशंकर, रावत सिंह, शिवानंद पाठक, कुलमीत सिंह, संदीप चौधरी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें