फतेहपुर। रेलवे ट्रैक से एजेंसी कर्मी का मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के मोबाइल पर धमकी के कई मैसेज मिले हैं। परिजनों ने उन मोबाइल नंबर के आधार पर हत्या कर शव फेंकने की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने राधानगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय (22) एक ट्रैक्टर एजेंसी का कर्मचारी था। उसका बेटे का 23 दिसंबर की सुबह राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता अनिल कुमार पांडेय ने बताया मौके से बेटे का मोबाइल मिला था। अंतिम संस्कार के बाद बेटे के मोबाइल को चेक किया गया।
उसमें दो मोबाइल नंबर से कई मैसेज पड़े थे। मैसेज में बेटे की हत्या कर देना की धमकी दी गई थी। घटना की सुबह बेटे के घर से जाने के बाद एक बाइक सवार दो युवक आए थे। उसकी पत्नी से बेटे के बारे में पूछताछ की। रुपये वसूलने की बात कही थी। बेटे के नहीं मिलने पर खोजकर निपटने की धमकी देकर चले गए थे। कुछ लोग बेटे को आईपीएल मैच के सट्टा खिलाते थे।
उनका लेनदेन का विवाद चल रहा था। उन्होंने ही बेटे की हत्या कर शव को ट्रेन के सामने दुर्घटना दिखाने के लिए फेंका था। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।