फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुकदमे की पैरवी से लौट रहे पक्षकार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान के आतंकी संगठन का बताया है।
विज्ञापन

वृंदावन श्रीमठ माहेश्वरी धाम मां शाकुंभरी पीठाधीश्वर निवासी भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह दाखिल वाद के मुख्यवादी और पक्षकार हैं। वह शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई में उच्च न्यायालय गए थे। जहां से शाम को मथुरा जा रहे थे। करीब शाम आठ बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले ने मुकदमा वापस न लेने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई संतोष कुमार ने बताया तहरीर की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर की सर्विलांस के जरिए जांच के बाद स्पष्ट होगा कि नंबर कहां का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें