खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरई में चोरों ने फर्नीचर की दुकान में सेंध लगाकर हजारों कीमत का सामान पार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव निवासी अमित कुमार की दुकान में सोमवार रात चोर दीवार में नकब लगाकर जनरेटर, राउटर, कटर, ग्राइंडर, हैमर व ड्रिल मशीन सहित कई महंगे उपकरण उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)