फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरों ने व्यापारी के घर से जेवर, नकदी उड़ाई

Sun, 07 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। हार्डवेयर व्यापारी के घर से चोर शुक्रवार रात नकदी और जेवर चुरा ले गए। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बा निवासी रुद्र नारायण त्रिवेदी की हाईवे पर हार्डवेयर (दरवाजा, जंगला,पेंट) की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात को पत्नी मीरा देवी, बेटा सोनू त्रिवेदी,मोनू त्रिवेदी,बहू पिंकी देवी अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। पीछे के रास्ते से चोर छत में चढ़े। सीढि़यों से घर के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

कमरे में रखे बक्सा को तोड़कर दो सोने की अंगूठी,एक जोड़ी सोने की झुमकी चुरा ले गए। जेब में 19 हजार 800 रुपये थे। वह रुपये भी कुर्ते की जेब से निकाल ले गए। घटना का पता सुबह लगा। जेवरों की कीमत करीब एक लाख के आसपास है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें