अल्लीपुर। नेशनल हाईवे अल्लीपुर के अंडरपास पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। कैंची मोड़ की तरफ से शहर जाने वाले वाहन गलत दिशा से चलकर अल्लीपुर अंडरपास से गुजरकर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर पहुंचते हैं। इससे रोज कोई न कोई चुटहिल होता रहता है।
कैंची मोड़ ब्लैक स्पॉट होने के कारण यहां पर शहर की तरफ जाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी को सबसे पहले बाईपास बनाना था। इससे शहर जाने के लिए वाहनों को गलत दिशा में न चलना पड़े। कार्यदायी संस्था ने लगभग डेढ़ साल के अंदर पुल का मात्र एक हिस्सा बनाया है। वहीं, कैंची मोड़ पर बने ब्लैक स्पॉट से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। दिनरात कैंची मोड़ की तरफ से एक किमी का सफर गलत दिशा से चलकर तेज रफ्तार वाहन अल्लीपुर अंडरपास के नीचे से गुजरते हैं। इससे अल्लीपुर अंडरपास में रोज कोई न कोई चुटहिल होकर अस्पताल पहुंच जाता है। अल्लीपुर अंडरपास 100 गावों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इस अंडरपास के नीचे से 50 गांव के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए आदमपुर घाट जाने के लिए भी अल्लीपुर अंडरपास से ही गुजरते हैं। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
...................