फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कूड़ा प्रबंधन में नहीं कर रहे सुधार, हर जगह कचरे का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। आदर्श नगर पंचायत के हर वार्ड में कचरा डंप है। यहां सड़कों की सफाई तो रोज होती है, लेकिन वार्ड में ही कचरे का ढेर लगा दिया जाता है। इससे कूड़े के बड़े-बड़े टीले तैयार हो गए हैं। वार्ड नंबर एक पश्चिमी खटिकाना में खेल मैदान के पास, पूर्वी खटिकाना में मंडी समिति के पास सड़क किनारे कचरा पड़ा है। इसी तरह वार्ड नंबर तीन में बस स्टॉप के बगल में कूड़े का ढेर है। वार्ड नंबर चार और थाना परिसर के सामने यही हाल है। वार्ड नंबर पांच और सात का कूड़ा खुले मैदान पर लगा दिया जाता है। नगर पंचायत से 50 कदम दूर स्थित रामदेवालय मंदिर के पीछे भी कूड़ा लगा रहता है। हर वार्ड में प्रतिदिन सफाईकर्मी दिन में दो बार मुख्य मार्ग में झाड़ू लगाते हैं, लेकिन कूड़ा वार्ड के गलियों के बगल में ही लगा देते हैं। कचरा सड़ने से कस्बावासियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें