फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोबाइल, डिजिटल स्टूडियो दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। पुलिस को पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मिस्सी गांव निवासी सुमित कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार की गांव में ही जय मां शारदा मोबाइल एंड डिजिटल स्टूडियो की दुकान है। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। सुमित ने बताया कि एक लैपटॉप, एक बैटरी, सौर ऊर्जा की दो प्लेट, कई मोबाइल समेत 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। मौके पर भीड़ लग गई। दुकानदार सुमित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें