बहुआ। प्रेम प्रसंग के विरोध पर सात दिन बाद दोबारा सोमवार को फंदे से लटकी युवती की मौत हो गई। परिजन प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताकर युवती को डांटते फटकारते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) सोमवार की रात खाने के बाद कमरे में सोई थी। कमरे की छत पर लगे हुक पर रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। शव देखकर परिजन हैरान हो गए। युवती की मां की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। घटना से सौतेली मां का हाल बेहाल दिखा। युवती से छोटा एक सौतेला भाई व दो बहन हैं। पड़ोसियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता और मां किशोरी को समझाने की कोशिश करते थे। उसे डांटते भी थे। सात दिन पहले फंदे से लटक किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय परिजनों ने किशोरी को बचा लिया था।
प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।