अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव की सीमा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र देकर थानेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसी का गंदा पानी उनकी सहन की जमीन से बहता है। इसी वजह से उनकी दीवार भी गिर गई। इसी बात पर 13 मई को विवाद हुआ। रोकने पर पति को झूठे मामले में फंसाने की पड़ोसी ने धमकी दी थी। आरोप है कि 23 मई चांदपुर थाने से सिपाही आए। पति के साथ उसे थाने बुलाया। थाने में पड़ोसी पहले से मौजूद था। थानेदार राजेंद्र सिंह ने उसे और पति को अपमानित कर पिटाई की। दहशत में परिवार ने गांव छोड़ रखा है। वह आत्महत्या को मजबूर है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी सीमा के चचेरे ससुर हैं। आपसी विवाद था। ज्ञान सिंह ने बृजेश के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों पक्ष को थाने में बैठाकर समझौता कराया गया। गलत शब्दों का प्रयोग में उसे डांटा गया था। मारपीट का आरोप निराधार है।