फतेहपुर। अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज फिर बदलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 जनवरी को बादल के साथ हल्की बारिश के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
सोमवार को धूप ने लोगों को राहत दी, लेकिन ठंड ठिठुराती रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ वसीम खान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दोबारा मौसम बिगड़ेगा। बादल छाए रहेंगे और दोनों दिन हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।
लगातार ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसमें अगले दिनों गिरावट दर्ज होगी। किसानों को फसल बचाव के लिए विशेष ध्यान रखना होगा।