फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़खानी का उलाहना देने पर पीड़िता की ननद को डंडे से पीटा

Wed, 05 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनुसूचित जाति की महिला के साथ जंगल में अश्लील हरकत की गई। शिकायत करने पर परिजनों को मारापीटा। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुलतानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की 25 वर्षीय महिला का आरोप है कि वह सोमवार की शाम जंगल गई थी। घर आते समय रास्ते में बहेरा सादात गांव के आतिफ ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर घर लौटी। परिजनों को आपबीती बताई। परिजन शाम साढ़े सात बजे आतिफ के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आतिफ और उसके पिता इकबाल ने परिजनों को जातिसूचक शब्द बोलकर गालीगलौज की। सब कुछ भूल जाने की चेतावनी दी। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर ननद को इकबाल ने डंडे से पीटकर भगा दिया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि छेड़खानी और एससी-एसटी की धाराओं में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें