फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उपनयन संस्कार जीवन को आदर्शों से बांधता

विज्ञापन
फोटो-35-उपनयन संस्कार समारोह में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद बटुक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर क्षेत्र के श्री सिद्धपीठ रूरेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को 73 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बटुक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वामी विरक्तानंद सरस्वती परमहंस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बटुकों को मन, क्रम और वचन से किसी जीव को दुखी न करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह जनेऊ संस्कार जीवन को सदाचार और उच्च आदर्शों से जोड़ता है। लोक गीतों की स्वर लहरी के बीच बटुकों का माता भिक्षां देहि के साथ उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। संस्कार के बाद वहां एक बड़े भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बमलहरी, यमुना शुक्ला, रामप्रताप पाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-35-उपनयन संस्कार समारोह में प्रमाण पत्र के साथ मौजूद बटुक। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें