किशनपुर। थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास शनिवार शाम दो ट्रैक्टरों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों ने कूदकर जान बचाई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रैक्टरों के परखचे उड़ गए। एक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरे की ट्राॅली का धुरा टूटकर बाहर आ गया और पलट गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।