फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आवास में धांधली की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15-कौडिया गांव में आवासों की जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन


औंग। देवमई ब्लॉक के ग्राम सभा कौड़िया में बुधवार को आवास में धांधली की जांच करने टीम पहुंची। आवास में बंदरबांट, उगाही, धांधली को लेकर गांव के दिव्यांग महिला-पुरुषों ने डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था की गांव की संसद ने दो मंजिला मकान, चार पहिया वाहन, 10 से 20 बीघा खेत वालों को पात्रता सूची में शामिल किया है। झोपड़ी, छप्पर, कच्चे मकान में गुजर-बसर करने वाले गरीब दिव्यांग जनों को अपात्र करार दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों ने आवास के लिए अग्रिम रुपये मांगने की बात कही थी। डीएम ने खंड विकास अधिकारी देवमई सुषमा देवी और अवर अभियंता लघु सिंचाई नीरज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई है। नीरज कुमार विश्वकर्मा ने बताया जांच लिखित तौर पर डीएम को भेजी जाएगी।
.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें